मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: थाना ककरौली क्षेत्र के गांव खेड़ीफिरोजाबाद में विवाहिता को ससुराल छोड़ने गए मायके वालों पर ससुराल पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोपा थानाक्षेत्र के गांव बाकरनगर निवासी गय्यूर ने थाना ककरौली में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बहन अंजुम की शादी दो वर्ष पूर्व अफसर निवासी खेड़ी फिरोजाबाद के साथ की थी। उसकी बहन मायके आई हुई थी। पीड़ित के अनुसार बीते शुक्रवार की सुबह गय्यूर अपनी पत्नी उस्माना, भाभी मुस्तकीना, भतीजे हंजला, अबुतल्हा के साथ अपनी बहन अंजुम को उसके ससुराल छोड़ने गया था। जैसे ही वह अंजुम के ससुराल पहुंचे तो पहले से घात लगाए इनाम, नसीम, अमजद, आलिम व तीन अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडे लेकर घर में घु...