Muzaffarnagar News: ससुरालियों ने विवाहिता से की मारपीट, मुकदमा दर्ज
मुजफ्फर नगर, जुलाई 4 -- Muzaffarnagar News: मोरना गांव मोरना में विवाहिता के साथ ससुरालियों द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी महिला जोया ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार सुबह वह घर में चाय बना रही थी तभी पति, ससुर, सास और ननद ने मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस ने पति सावेज, ससुर शमीम, सास खुशनूदा व ननद अलकमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Noida News: ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.