मुजफ्फर नगर, अगस्त 12 -- Muzaffarnagar News: गांव अलीपुर अटेरना में सर्प दंश से युवक की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव अलीपुर अटेरना निवासी शिवकुमार के बच्चे रात्रि के समय फर्श पर पड़े सो रहे थे। मध्य रात्रि के समय सांप ने 17 वर्षीय अजय को काट लिया। जिससे अजय की आंख खुल गई। अजय ने सांप को भागते हुए देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन अजय को उपचार के लिए ले गए। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद भी परिजन उसे लेकर झाड़ फूंक करने वालों के पास भी लेकर गए, लेकिन सभी ने जवाब दे दिया। हताश होकर परिजन युवक के शव को लेकर घर पर आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...