Muzaffarnagar News: सराहनीय: कुतुबपुर गंगनहर में फंसे गौवंश को पुलिस व युवकों ने सुरक्षित निकाला
मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर क्षेत्र की कुतुबपुर गंगनहर पुल के समीप गंगनहर में एक गौवंश(गाय) फंस गई।गौ वंश के गंगनहर में फंसे होने की सूचना पर कुछ युवकों व स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सोमवार की सुबह 10 बजे एक गौवंश(गाय)घायलावस्था में गंगनहर के किनारे दलदली हिस्से में फंस गई थी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाय अपना जीवन बचाने के लिए नहर से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी। किन्तु वह निकल नही पा रही थी। मीरापुर निवासी अजय शर्मा,विकास पाल,दीपक ठाकुर,राजू ठाकुर, अमित पाल समेत कुछ युवकों को इसकी जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुँच गए।सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय युवकों ने बिना अपनी जान की परवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.