मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने का दृढ़ संकल्प दोहराया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह और अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार सहित तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। अधिकारियों ने सभी को देश की प्रभुसत्ता और सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। समारोह में कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hathras News: लौहपुरुष को जयंती पर...