मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 20 -- Muzaffarnagar News: छपार। बरला स्थित बैंकट हॉल में आयोजित त्यागी भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक चिंतन सम्मेलन में समाज को संगठित करने, कुरीतियां मिटाने और राजनीतिक भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में बुलंदशहर के किसान नेता मांगेराम त्यागी को त्यागी भूमिहार महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुनील त्यागी को संरक्षक और अक्षू त्यागी को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संत भैयादास महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। वक्ताओं ने दहेज, ब्रह्मभोज, फिजूलखर्ची व नशाखोरी से बचने और शिक्षा पर जोर दिया। साथ ही, यूजीसी कानूनों को स्वर्ण विरोधी बताकर वापस लेने तथा आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग उठी। कार्यक्रम का आयोजन सुनील त्यागी उर्फ त्यागी ने किया। जबकि संचालन राकेश आडवाणी व अध्यक्षता श्यामवीर त्यागी ने किया। ...