मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जनपद में दिव्यांग और सामान्य बच्चों को एक साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के द्वारा समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए जनपद में भूमि की तलाश की जा रही है। विद्यालय के निर्माण के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से करीब तीन से पांच एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने सदर, बुढ़ाना, जानसठ और खतौली क्षेत्र के एसडीएम को पत्र भेजकर उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- दिव्यांग शिक्षकों का स्थानांतरण न होने पर मांगा जवाबविद्यालय की विशेषताएं समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। विद्यालय की खासियत यह ह...