Muzaffarnagar News: सफाई कर्मचारी संघ कार्यालय पर लगा ताला, ईओ को सौंपी चाबी
मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: नगर पालिका के सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव न होने को लेकर विवाद बढता जा रहा है। इस विवाद पर विराम लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मचारी संघ के कार्यालय को बंद करा दिया। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिडला ने कार्यालय का ताला लगाकर चाबी नगर पालिका ईओ पवन कुमार को सौंप दी है। ईओ पवन कुमार ने कहा कि चुनाव होने तक सफाई कर्मचारी संघ का कार्यालय बंद रहेगा। संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने पिछले दिनों नगर पालिका में धरना दिया था। इस धरने में पांच मुख्य मांगों को रखा गया था। जिसमें सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव कराने की मांग भी की गई थी। ईओ पवन कुमार ने कांवड़ यात्रा सम्पन्न होने के बाद संघ कार्यकारिणी का चुनाव कराये जाने पर विचार करने का आश्वासन दिया था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.