मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर कस्बे की कान्हा गोशाला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गो उत्सव धूमधाम से मनाया। गो उत्सव में मुख्य अतिथि राजयमंत्री ने गोपूजन किया। इस दौरान एसडीएम जानसठ रश्मि लाम्बा, नायाब तहसीलदार अजय कुमार, समाजसेवी सतीश तरीका, भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ ने भी गो पूजन किया। इस दौरान मौजूद सैकड़ों गोसेवकों ने गोरक्षा का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: डीएम ने गोवंशों की पूजा कर खिलाया गुड़-चनाकार्यक्रम का शुभारंभ श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को मीरापुर की कान्हा गोशाला में विगत वर्षों की भांति गो उत्सव धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का चेयरमैन जमील अहमद, गोसेवक अभिषेक गर्ग, अमित मित्तल, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी ने बुकें ...