मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: गांव छछरपुर में मंगलवार को सनातनी चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें शामिल हुए स्वामी यशवीर महाराज को स्वागत के बाद जलूस के रूप में सनातनी चौपाल तक ले जाया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि सनातनी चौपाल के माध्यम से भारत के हिंदुओं को जागरूक और एकजुट करने का उद्देश्य है। आज भारत के हिंदुओं के ऊपर खतरा बढ़ता जा रहा है। पूरे भारत में हिन्दुओं के ऊपर कई प्रकार के जेहादी हमले हो रहे हैं। हिन्दुओं की लड़कियों और महिलाओं को लव जेहाद में फंसाया जा रहा है, गरीब हिन्दुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है। स्वामी यशवीर महाराज ने सनातनी चौपाल में हिन्दू महिलाओं और हिंदू लड़कों की अलग-अलग कमेटी गठित की, जो अपने पूरे गांव पर नजर रखेंगे। कहा कि अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लव जेहाद का डटकर सामना क...