मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: खतौली। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुए सडक हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना जानसठ रोड, जीटी रोड ओर हाईवे पर हुई। मेरठ निवासी दिलशाद रविवार सुबह बाइक से अपनी पत्नी रहीसा के साथ बाइक से मुजफरनगर की ओर दवाई लेने जा रहा था। नेशनल हाईवे-58 पर गंगनहर पुल के समीप ओवरटेक करने के प्रयास में कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि दिलशाद अपनी बीमार पत्नी के लिए दवाई लेने बाइक से जा रहा था। दूसरी घटना जीटी रोड तिगाई गांव के समीप हुई। दौराला निवासी राजकुमार रविवार दोपहर को बाइक से खतौली किसी काम से आ रहा था। तिगाई गांव के समीप प...