Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: खतौली। शनिवार की शाम को ठेले पर सामान बेचने के बाद घर वापस लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रतनपुरी थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी सुरेश पुत्र बिरम ठेले पर कुलचे बेचने का काम करता है। शनिवार की शाम को कुलचे बेचकर विक्की पर घर लौट रहा था। सामने से तेज गति से आई रिक्शा से विक्की की टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.