मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- Muzaffarnagar News: छपार। गांव बरला निवासी एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार सुबह गांव बरला निवासी सरताज त्यागी की 19 वर्षीय पुत्री अलीना अपने चचेरे भाई आलम (18) पुत्र सादिक त्यागी के साथ स्कूटी से किसी काम से निकली थी। स्कूटी आलम चला रहा था। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही वे हाईवे पर बढेड़ी चौराहे के पास टोर्ची होटल के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने अली...