Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, परिवार में कोहराम
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव विज्ञाना के पास शनिवार को मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।गांव जौला निवासी 19 वर्षीय सावेज पुत्र शौकीन अपने चचेरे भाई अनस पुत्र आजाद के साथ मेरठ के गांव बपारसी से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक गांव विज्ञाना के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंची, तभी मिनी ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सावेज की मौत हो गई। अनस को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी भी मेरठ के मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई। हादसे से दोनों के परिवार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.