मुजफ्फर नगर, अगस्त 5 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। क्षेत्र के गांव कैथोड़ा की आशियाना कॉलोनी में सांसद निधि से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में एक व्यक्ति द्वारा अवैध अतिक्रमण कर रखा गया एक खोखा बाधा बन गया है। जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया है।स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर खोखा हटवाने की मांग की है। कैथोड़ा की आशियाना कालोनी की सड़क कच्ची है जिसके चलते यहां से निकलना भी कठिन है। वर्तमान में सांसद चन्दन चौहान की निधि से उक्त सड़क का निर्माण शुरू हुआ है। किन्तु यहां अवैध रूप से रखा खोखा अब इसके निर्माण में बाधा बन गया है। मंगलवार को दर्जनों मोहल्लेवासियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए अवैध रूप से रखें खोखे को हटवाने की मांग की। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि एक व्यक्ति दबंगई के बल पर अवैध खोखा नही हटाने दे रहा है। प्रदर्शन...