Muzaffarnagar News: सडक किनारे खडे ट्रक की नीचे घुस बाइक सवार, मेरठ रैफर
मुजफ्फर नगर, अगस्त 25 -- Muzaffarnagar News: रोहाना मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर सडक किनारे खडें ट्रक में पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सहारनपुर जनपद के बिनपुर निवासी 23 वर्षीय हिमांशु चौधरी सोमवार सुबह को बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। जैसे ही वह रोहाना चौकी क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर पहुंचा तो सडक किनारे खडे ट्रक में अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108- एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गम्भीरावस्था के चलते मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.