मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarnagar News: खतौली। कुन्द कुन्द जैन (पीजी) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में 'सेवा संकल्प योजना' के तहत नशा मुक्त व स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी विकास जैन, डॉ. दीप्ति जैन व डॉ. विपिन कुमार बंसल के संयोजन में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के माध्यम से स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, नशामुक्ति, अहिंसा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देकर गांधी व शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम में छात्रा मीनू देवी ने भजनों के जरिए महापुरुषों के विचारों को रेखांकित किया। नाटिका में सफल एवं बनाने मे आशीष जैन, विशु, पारूल शर्मा, एकता राजपूत, निखिल चौहान, विश्वजीत का विशेष सहयोग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...