मुजफ्फर नगर, जुलाई 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शहर के गांधीनगर स्थित श्री श्यामा श्याम मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ भव्य शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा के प्रथम दिन गुरूवार को क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण शिव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।कथा के पहले दिन के मुख्य यजमान गांधीनगर निवासी श्रीपाल रहे। उन्होंने अपने पूरे परिवार सहित विधि-विधान से पूजन कर कलश यात्रा की अगुवाई की और व्यास पीठ की आरती उतारी। इसके उपरांत विख्यात कथा व्यास जगमोहन भारद्वाज ने व्यास पीठ से शिव महापुराण का वाचन शुरू किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शिव महिमा सुनकर झूम उठे श्रद्धालुजन प्रथम दिन की कथा में उन्...