मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर गांधी कालोनी के श्री श्री गोलोकधाम मंदिर में श्री श्री राधामाधव का 24वां भव्य पाटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत श्री प्रेमाभिसार रथयात्रा गोलोकधाम से प्रारम्भ होकर गांधी कालोनी के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर प्रांगण पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।मंगलवार को श्री श्री गोलोकधाम मंदिर में श्री श्री राधामाधव का 24वां भव्य पाटोत्सव कार्यक्रम के तहत श्री श्यामाश्याम प्रेमाभिसार रथ यात्रा गोलोकधाम से प्रारंभ हुई। श्री श्यामाश्याम प्रेमाभिसार रथ यात्रा में श्रद्धालु सबसे आगे सोनी सेवा करते हुए चल रहे थे और लोगों द्वारा यात्रा के दौरान पुष्पवर्षा की जा रही थी। यात्रा में पालकी में श्री श्याम-श्यामा विराजमान रहे और उनके आगे भजन मंडली ...