मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला नई मंडी के शताब्दी वर्ष (सन् 1926 से निरंतर) के उपलक्ष्य में इस वर्ष विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्रीरामलीला कमेटी नई मंडी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि इस वर्ष नई मंडी श्रीरामलीला का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष में रामलीला से पूर्व 30 सितम्बर से श्रीरामकथा का आयोजित की जाएगी। कथा से पूर्व बुधवार को प्रात 9 बजे कलशयात्रा निकाली जाएगी जो श्री रामलीला भवन से कथा स्थल के लिए कलश यात्रा प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात 6 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं 3 बजे से 6 बजे तक संगीतलय श्री रामकथा परम पूज्य स्वामी डॉ. उमाकान्तआनन्द सरस्वती जी महाराज (महामण्डलेश्वर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा) के मुखारविंद से रामकथा का आयोजन किया जाएग...