मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: -कस्बें के प्राचीन श्री भुमिया मंदिर के मठाधीश महंत योगी श्यामनाथ महाराज के साथ बीती रात बस में सवार चार युवकों ने अभद्रता कर हाथापाई कर दी।महंत योगी श्यामनाथ महाराज ने युवकों पर अभद्रता के बहाने उनका बैग चोरी करने का आरोप लगाया है।योगी श्यामनाथ महाराज ने आरोपी युवकों में शामिल एक युवक का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है।महंत श्यामनाथ महाराज के साथ अभद्रता से उनके अनुयायियों में रोष है। कस्बें के नाथ सम्प्रदाय के प्राचीन श्री भूमिया मंदिर के मठाधीश योगी श्यामनाथ महाराज ने मीरापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की देर रात वह रोडवेज बस से मेरठ से मीरापुर आ रहे थे। आरोप है कि इस दौरान चार अज्ञात युवक भी बस में सवार हुए तथा जब बस कैथोड़ा के समीप पहुँची तो बस में सवार चारों युवकों ने महंत...