मुजफ्फर नगर, सितम्बर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। दशलक्षण पर्व के नवें दिन नई मंडी चौड़ी गली स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में उत्तम आकिंचन धर्म की आराधना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। प्रातःकाल भगवान के अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मंदिर अध्यक्ष अमित कुमार जैन एडवोकेट ने बताया कि उत्तम आकिंचन का अर्थ सांसारिक वस्तुओं, धन और पद-प्रतिष्ठा के प्रति मोह और परिग्रह की भावना का त्याग करना है। यह धर्म मेरा कुछ नहीं की भावना के साथ आत्मा के वास्तविक स्वरूप को पहचानने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अनावश्यक संग्रह, अहंकार और मोह-ममता को छोड़कर जीवन में त्याग, संतोष और सादगी अपनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: दशलक्षण पर्व: ममत्व के परित्याग को कहते हैं आकि...