मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- Muzaffarnagar News: मोरना।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गांव मोरना में स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर श्री कृष्ण लीला कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा नेता द्वारा फीता काट कर किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल की विशेष पूजा अर्चना। प्रतिवर्ष की भांति गांव मोरना में पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर श्रीकृष्ण लीला का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने करते हुए कहा कि श्री कृष्ण द्वारा गीता में दिए गए उपदेशों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। मंदिर में श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना करते हुए कृष्ण लीला का गुणगान किया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की पूजा अर्चना पंडित सुभाष चंद्र त्रिवेदी ने कराई। कार्...