मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: श्री कुंद कुंद जैन पब्लिक स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस और विद्यालय की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान मैनेजमेंट कमेटी के महामंत्री दीपक कुमार जैन, अध्यक्ष शशांक जैन, डॉ. कविता नगर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्यों और नाटकों से सबका मन मोह लिया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मैनेजर राजीव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस और शताब्दी वर्ष की बधाई देते हुए राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस प्रधानाचार्या ऋतु जैन, व...