Muzaffarnagar News: श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थियों ने जीता ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की ओर से एमएस कॉलेज सहारनपुर में आयोजित अंतरमहाविद्यालयी एथलेटिक्स (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन का लोहा मनवाते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। पांच नवंबर तक चली प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने दौड़, कूद, थ्रो और बाधा दौड़ जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में पूरी ऊर्जा के साथ भाग लिया।प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में श्रीराम कॉलेज की रिया शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आयशा प्रवीण 200 मीटर व 400 मीटर में द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में विजय कुमार ने 100 व 200 मीटर में बाजी मारी, आयुश बालियान द्वितीय और आयुश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.