Muzaffarnagar News: श्रीकृष्ण की भक्ति से ही मिलती है संकटों से मुक्ति: आचार्य धर्मेन्द्र उपाध्याय
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जानसठ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वृंदावन से आए कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराते हुए भगवान के अवतारों का आध्यात्मिक महत्व समझाया।कथा व्यास ने कहा कि जीवन में श्रीकृष्ण की भक्ति प्रकट होते ही सभी संकटों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। सांसारिक सुख-सुविधाओं में लगे मनुष्य को वास्तविक शांति प्रभु भक्ति और समर्पण से ही मिलती है। कथा में भगवान वामन अवतार के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। महाराज जी ने बताया कि राजा बलि से तीन पग भूमि मांगने की यह लीला मनुष्य को अहंकार त्यागने, वचन निभाने और पूर्ण समर्पण का संदेश देती है। यह भी पढ़ें- Mirzapur N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.