Muzaffarnagar News: श्रावण मास के पहले दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
मुजफ्फर नगर, जुलाई 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्रावण मास भगवान शिव को अति प्रिय माना जाता है। इस मास में शिव भक्त भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर उनका जलाभिषेक किया जाता है। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही गुरुवार को धर्मनगरी के शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। महीने के पहले ही दिन भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही शिव मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। शहर के हृदय स्थल स्थित ऐतिहासिक शिव चौक पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशाल प्रतिमा पर कांवड़ियों के अलावा शहर के पुरुष व महिलाओं तथा बच्चों की भी लंबी कतार लगी रही, जिन्होंने भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए उनकी पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.