मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, नई मंडी में दशलक्षण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म पूरी श्रद्धा और आत्म-विशुद्धि के साथ मनाया। दिन की शुरुआत जिनेन्द्र देव के अभिषेक, शांतिधारा और सामूहिक पूजन से हुई। मंदिर अध्यक्ष अमित कुमार जैन ने बताया कि इच्छाओं का नियंत्रण ही वास्तविक तप है, जो आत्मा को कुंदन बनाता है। इस दौरान 6 बाह्य और 6 अंतरंग तपों का विशेष महत्व समझाया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रख कर स्वाध्याय और ध्यान किया। शाम को हुई शास्त्र सभा में बच्चों ने तीन लोक अधोलोक, मध्यलोक और ऊर्ध्वलोक पर आधारित सुंदर नाटिका प्रस्तुत की, जिससे मनुष्य जीवन के महत्व और मोक्षमार्ग को दर्शाया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: धैर्य और संयम से ऊपर उठकर तपना, पुरुषार्थ करना ही तप : ज्ञानचंद्र यह भी ...