मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: भोपा । क्षेत्र के गांव रहमतपुर में दलित समाज के श्मशान घाट के आम रास्ते को राजस्व विभाग की टीम ने कब्जामुक्त कराकर खुलवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर में श्मशान घाट के रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटवाकर कब्जा मुक्त कराया गया है। रास्ता बंद होने के कारण जहां शव को श्मशान घाट तक ले जाने में परेशानी हो रही थी, वहीं ग्राम पंचायत की ओर से कराए जा रहे शमशान घाट के निर्माण कार्य पर भी रुक गया था। ग्रामीण मूलचंद, चंद्रकिरण, विजयपाल, मोहित, इंदु और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक कुमार ने बताया कि शमशान घाट तक जाने वाला आम रास्ता उनके पूर्वजों के समय से चला आ रहा है। राजस्व विभाग की टीम में नायब तहसीलदार बृजेश कुमार, कानून गो सुनील शर्मा, ले...