Muzaffarnagar News: शेरनगर में तालाब पर अवैध कब्जे से जलभराव, ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) अमन बंसल ने जनपद के ग्राम शेरनगर में तालाब पर कथित अवैध कब्जे के कारण कृषि भूमि में लंबे समय से हो रहे जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यालय पर धरना देते हुए अधीनस्थ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि तालाब पर अवैध कब्जे के कारण आसपास की कृषि भूमि पर लगभग 15 वर्षों से पानी भरा हुआ है, जिससे किसान खेती नहीं कर पा रहा है और उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय लेखपाल और कानूनगो द्वारा बिना मौके पर निष्पक्ष पैमाइश किए ही आईजीआरएस शिकायतों का गलत निस्तारण दिखा दिया गया है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तालाब कब्जामुक्त कराने को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.