मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: मोरना। शुकतीर्थ में जलभराव की समस्या से परेशान साधु सन्तो व तीर्थवासियों ने जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया था। यह भी पढ़ें- गंगा में काला पानी आना जारी,साधु संतों में रोषप्रशासन का आश्वासन मौके पर पहुंची एसडीएम ने शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था।शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गयी व जलभराव की समस्या को दूर किया गया। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में स्थित प्रसिद्ध हनुमन्तधाम आश्रम,मानव चेतना केन्द्र आदि के सामने मार्ग में जल भराव के चलते भारी दुर्गन्ध फैल रही थी।साधु संतों का विरोध समस्या से परेशान होकर साधु सन्तो तीर्थवासियों ने मां पूर्णागिरि आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज के नेतृत्व में प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंची एसडीएम रश्मि लांबा को साधु...