मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पहुंचे जनपद के एसएसपी सूरज कुमार राय ने अक्षय वट की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि पौराणिक शुकतीर्थ आध्यात्मिक ऊर्जा, जीवन दर्शन और आत्मिक शांति का केंद्र है। एसएसपी संजय कुमार राय ने पदम् भूषण वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज के समाधि मंदिर में श्रद्धाजंलि अर्पित कर शिक्षा ऋषि का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने अक्षय वट और महामुनि श्री शुकदेव जी की महिमा सुनी। स्वामी कल्याणदेव संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण शिक्षा के लिए वीतराग संत का कार्य अतुल्य है। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने एसएसपी को शॉल, साहित्य और प्रसाद भेंट किया। ट्रस्टी ओमदत्त देव ने शिक्षा ऋषि के प्रेरक जीवन के कार्यो से अवगत कराया। एसपी ग्रामीण ...