मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarnagar News: मोरना। मुजफ्फरनगर के नवागत जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय ने शुकतीर्थ भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पहुंच कर पूजा अर्चना की। उन्होंने तीर्थ जीर्णोद्धारक, शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला जज पांडेय ने अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा। वेद मंत्रों के बीचश्री शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना की। वीतराग संत की स्मृति गैलरी का अवलोकन कर उन्होंने वीतराग स्वामी कल्याणदेव के जीवन कार्यों को अविस्मरणीय और अतुल्य बताया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से स्नेह भाव से भेंट की। स्वामी जी ने उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर तीर्थ साहित्य और प्रसाद प्रदान किया। जिला जज पांडेय ने कहा कि जनपद में अपना कार्य प्रारंभ करने से पूर्व भागवत धरा का दर्शन करके आत्मिक ऊर्जा ...