Muzaffarnagar News: शिव मंदिर में भव्य गीता पाठ व संकीर्तन आयोजित
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। साऊथ सिविल लाइंस स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा घर-घर गीता, हर घर गीता अभियान के तहत नि:शुल्क गीता पाठ और संकीर्तन का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित संजय मिश्रा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर पूजन के साथ हुई। सचिव अतुल गर्ग ने गणेश वंदना, महामंत्र जाप, श्री कृष्ण कृपा अमृत और गीता के बारहवें अध्याय व अष्टादश श्लोकी का पाठ कराया। इस दौरान प्रसिद्ध भजन प्रवाहक महेंद्र रावत और संजय अरोरा ने मनमोहक भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। रामबीर सिंह ने गीता पाठ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे जीवन में सकारात्मकता, मानसिक शांति और स्पष्ट दृष्टिकोण प्राप्त होता है। कार्यक्रम में अतुल गर्ग, सुभाष गोयल, अजय गर्ग, विपिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.