मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर भौराकलां थाना क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर के पुजारी की हत्या में पुलिस की तीन टीमें बाइक सवार हमलावरों की तलाश कर रही है। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण पुलिस को हमलावरों की तलाश में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस घटनास्थल से दूर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया है, लेकिन परिजनों के संबंध में जानकारी न होने के कारण अभी अंतिम संस्कार नहीं कराया।भौराकलां थाना क्षेत्र में स्थित गुबंज शिव मन्दिर में पिछले लगभग 25 वर्षों से देवानंद भारती पुजारी थे। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुजारी ग्वालियर के रहने वाले है। यह भी पढ़ें- यूपी में एक और पुजारी की हत्या, मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने साधु को मारी गोली कुछ ग्रामीणों न...