Muzaffarnagar News: शिव चौक पर जूता कारोबारियों में मारपीट, 11 का चालान
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarnagar News: शहर कोतवाली क्षेत्र के शिव चौक पर बुधवार सुबह जूता कारोबारियों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। इनमें एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के चार लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, शिव चौक पर बुधवार सुबह जूता कारोबारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मामले में एक पक्ष के दानिश, अमजद, फिरोज, नसीम, अमन, सावेज और अजीम के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष के लक्ष्य, नवीन कश्यप, अभिनव और विशांत का शांति भंग में चालान किया गया है।दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष कस्सावान क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि दूसरा पक्ष बंजारान मोहल्ले का निवासी है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.