मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर बिजली घर स्थित शिव मंदिर परिसर में शिव कांवड़ सेवा संघ टटीरी वालों द्वारा 30वें विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसका शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। संतनगर बुराड़ी दिल्ली की टीम द्वारा आयोजित इस भंडारे में दिल्ली और बागपत के व्यापारी स्वयं उपस्थित रहकर हज़ारों शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि भंडारे के संचालन में चेयरमैन पुरकाजी का हमेशा अहम योगदान रहता है। इस अवसर पर चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि दूर-दराज से आकर पुरकाजी में कांवड़ियों की निष्काम सेवा करना नगर के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणादायक विषय है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कांवड़ सेवा शिविरों का भव्य शुभारंभ यह भी पढ़ें- विश्व हिंदू परिष...