Muzaffarnagar News: शिवरात्रि आज, शिवालय सज-धजकर तैयार
मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- Muzaffarnagar News: सावन शिवरात्रि को लेकर जनपद पूरी तरह शिवमय हो गया है। मंगलवार को शिवरात्रि पर शहर से लेकर देहात तक शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में विशेष साफ-सफाई, रोशनी और फूलों की सजावट की गई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िये भी अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त शिवालयों में पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। कर्मकांडी पंडित हेमंत वशिष्ठ ने बताया कि सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त की सुबह 4:54 बजे शुरू होगी और 12 अगस्त की रात रात्रि 1:52 बजे तक रहेगी। इसलिए सावन शिवरात्रि का मुख्य पर्व 11 अगस्त को ही मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: बारिश के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का किया जलाभिषेक चतुर्दशी तिथि के दौरान शिवलिंग प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.