मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं के रजिस्टर की जांच की और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए । एडीजी ने कहा कि जमीन से जुड़े विवादों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच कराई जाए, ताकि मामलों का जल्द समाधान हो सके। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं बरतने और फरियादियों को समय से न्याय दिलाने पर जोर दिया। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और जनता से बेहतर संवाद कायम करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री समेत पुलिस स्ट...