मुजफ्फर नगर, नवम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत विकास कार्य कराने के लिए नगर पालिका को शासन स्तर पर 21.82 करोड की धनराशि स्वीकृत हुई है। नगर पालिका इस धनराशि से शहरी क्षेत्र में 35 विकास कार्य कराएगी। शासन स्तर से नगर पालिका को प्रथम किस्त में 10.91 करोड रुपए की धनराशि मिली है। उक्त विकास कार्य नव विस्तारित क्षेत्र में कराए जाएगे। नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बाद शहरी क्षेत्र में 11 गांव को शामिल किया गया है। नगर पालिका में अब 55 वार्ड हो गए है। जिसमें से 18 वार्ड नव विस्तारित क्षेत्र वाले है। जिसमें वार्ड संख्या 19, 28, 31, 22, 35, 1, 8, 21, 52, 15, 46, 5 और 30 आदि शामिल हैं। इन नव विस्तारित क्षेत्र के वार्डों में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत विकास कार्य कराए जाने है। विकास कार्य करा...