मुजफ्फर नगर, सितम्बर 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार चौक स्थित श्याम ज्वैलर्स की दुकान में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। शाम के समय एसी का आउटडोर फटने से आग की चिंगारी दुकान में रखी बैंच तक पहुंची, जिसके बाद इनवर्टर की चिंगारियों से आग बढ़ गई। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। शनिवार की शाम करीब पांच बजे सर्राफा बाजार स्थित श्याम ज्वैलर्स में लगे एसी का आउटडोर शॉर्ट सर्किट के साथ फट गया। इसकी चिंगारी दुकान में रखे कुछ सामानों तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। शुरुआती दौर में आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया था। फायर ब्रिगेड के एफएसओ आरके यादव ...