मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। मीरापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने एक युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक गांव निवासी युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 10 वर्ष पूर्व वह मंसूरपुर थानाक्षेत्र के गांव खानुपुरा में अपनी बुआ के घर रहने गई थी। बुआ के घर के सामने ही रहने वाले युवक अंकित से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपी तभी से उसे शादी करने का आश्वासन देता रहा है। आरोप है कि आरोपी ने एक माह पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया तथा इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को मोंटी तिराहे के निकट से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह न...