Muzaffarnagar News: शहर से निकाला गया भव्य पैदल मार्च, दिया सुरक्षा का संदेश शहर से निकाला गया भव्य पैदल मार्च, दिया सुरक्षा का संदेश
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस द्वारा भव्य जन-जागरूकता पैदल मार्च का आयोजन कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन का संदेश दिया। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैदल मार्च शहर के विभिन्न मार्गो से होकर निकला।एडीजी मेरठ भानु भास्कर द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च का शुभारम्भ किया गया। पैदल यात्रा रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर, मालवीय चौक, झांसी की रानी चौक होते हुए शिव चौक पर समाप्त हुई। पैदल यात्रा में महिलाओं, बालिकाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पैदल मार्च के माध्यम से आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव तथा महिला स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.