मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा चलाए जा रहे हर-घर गीता अभियान के तहत शरद पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आदर्श कॉलोनी में रवि रावत के निवास पर भव्य गीता पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत रावत परिवार द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुई। संस्था के सचिव अतुल गर्ग ने गणेश वंदना, कृष्ण कृपा अमृत और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ संपन्न कराया। इसके बाद भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने कहा कि त्याग भाव से कर्म करना ही जीवन का सच्चा संदेश है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...