मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- Muzaffarnagar News: खतौली। कोतवाली क्षेत्र के एक जूता कारोबारी ने एक पार्टी के नगर अध्यक्ष और उनके पुत्र पर जान से मारने तथा बच्चों के अपहरण की धमकी देने का आरोप लगाया है। धमकी मिलने के बाद दहशत में आए व्यापारी ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर खुद और बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला मिट्ठूलाल निवासी आरिफ की बड़े बाजार में जूते की दुकान है। आरिफ के अनुसार उसकी भतीजी का विवाह नगर अध्यक्ष के पुत्र से हुआ था।

विवाद का कारण शादी के बाद से ही भतीजी का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को सुलझाने के लिए वह नगर अध्यक्ष से फोन पर बातचीत कर रहा था। आरोप है कि बातचीत के दौरान नगर अध्यक्ष और उनके पुत्र ने उसे धमकी दी कि यदि वह अपनी भतीजी के विवाद से अलग नहीं हुआ...