Muzaffarnagar News: व्यापारी के गंगा बैराज में कूदने की आशंका
मुजफ्फर नगर, अगस्त 13 -- Muzaffarnagar News: रामराज। दो दिन पहले कांवड़ सेवा शिविर से अचानक लापता हुए चप्पल व्यापारी के गंगा बैराज में कूदने की आशंका के चलते व्यापारी के परिजन पुलिस व गोताखोरों की मदद से गंगा बैराज में व्यापारी की तलाश कर रहे है मीरापुर कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी करीब 60 वर्षीय चप्पल व्यापारी सतबीर सिंह गत सोमवार को अपने घर के निकट लगे कावड़ सेवा शिविर में कावड़ियों की सेवा में लगे थे। इस दौरान शाम के समय वह अचानक लापता हो गए थे। तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात पुलिस को उनके कपड़े व चप्पल गंगा बैराज के गेट नंबर 5 के निकट पड़े मिले थे। कपड़ों में मौजूद कागजातों के आधार पर पुलिस ने जानकारी करते हुए उनके परिजनों से संपर्क किया और मौके पर बुलाया। सूचना पर मंगलवार की सुबह पहुंचे परिजनों ने कपड़ों व चप्पल की पहचान की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.