मुजफ्फर नगर, जुलाई 27 -- Muzaffarnagar News: मोरना । शुकतीर्थ में कर्मयोगी ट्रस्ट आश्रम के संस्थापक वैध जगपाल सिंह आर्य की श्रद्धाजंलि सभा में साधु- महात्मा, आर्य विद्वानों तथा श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि वैध जी महर्षि दयानंद सरस्वती के सच्चे भक्त थे, जिन्होंने मानव कल्याण के कार्यो में जीवन लगाया। पार्वती धाम के निकट स्थित कर्मयोगी ट्रस्ट आश्रम में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में विपुल छाबड़ा और श्रेया ने भजन प्रस्तुत किये। कुरुक्षेत्र से पधारे स्वामी ऋतानन्द सरस्वती ने कहा कि वैध जगपाल आर्य वैदिक संस्कृति के सजग प्रहरी थे। उन्होंने शुकतीर्थ में यज्ञ, सत्संग और आयुर्वेद की अलख जगाई। जम्मू से आये स्वामी यादवेंद्र ने कहा कि उन्होंने सद कार्यो से समाज की सेवा कर जीवन को सार्थक बनाया। यह भी पढ़ें- Sambh...