मुजफ्फर नगर, अगस्त 28 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, यूनिट-बुढ़ाना में वेस्टर्न जोन यूनिट्स बैडमिंटन लीग-2026 का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ इकाई प्रमुख बुढ़ाना चंद्रवीर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में बिलाई, बुढ़ाना, गांगनौली, किनोनी और थानाभवन यूनिट की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर गांगनौली यूनिट के इकाई प्रमुख रामबीर खोकर, जोनल एचआर पंकज पवार, गांगनौली के एचआर मनीष द्विवेदी, थानाभवन के एचआर वीरेंद्र सिंह, केन हेड लेखपाल सिंह, बुढ़ाना यूनिट के एचआर हेड संजय कुमार मिश्रा, किनोनी यूनिट से नवीन डोगरा सहित सभी यूनिटों के अधिकारी और बुढ़ाना यूनिट के एचओडी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद किनोनी टीम ने बेहतरीन प्रदर...