मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: थाना क्षेत्र के बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में सोमवार को वेतन संबंधी मांगों को लेकर डॉक्टरों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना देकर विरोध जताया। डॉक्टरों का आरोप है कि वेतन के रूप में उन्हें निर्धारित 25 हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी,लेकिन वर्तमान में महज 10 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि कम वेतन मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने घोषित वेतन के अनुसार भुगतान किए जाने तथा वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दिया। डॉक्टरों के धरने से मेडिकल कॉलेज परिसर में कुछ समय के लिए हलचल की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- समान वेतन की मांग पर बांड डॉक्टरों का प्रदर्शन धरनारत डॉक्टरों ने प्रबंधन से अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करा...