मुजफ्फर नगर, जुलाई 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर बुधवार को विकास भवन के सभागर में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक की है। योजना की समीक्षा करने पर बैंकों की भूमिका काफी खराब पाई गई। बैंकों के द्वारा ऋण के आवेदन रिजेक्ट करने और वेंडर्स के साथ बैंक मैनेजरों के द्वारा दुर्व्यवहार करने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में ऋण की धनराशि 30 प्रतिशत वेंडर्स देने में विलंब करने तथा वेंडर्स के साथ बैंक मैनेजरों द्वारा दुर्व्यवहार करने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। जिन बैंकों की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति 15 प्रतिशत से कम है, उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- नहीं हो र...